मोबाइल में बिजली का बिल कैसे देखें mobile me bijli ka bill kaise dekhe : बिजली बिल कभी आता है तो कभी नहीं आता। ऐसे में आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से बिजली का बिल चेक कर सकते हो। आप देख सकते हो कि आपको इस माह कितना बिजली का बिल आया है और कब तक उसे पटाना है। चलिए आपको यहाँ स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बताते है कि मोबाइल में बिजली बिल कैसे देखते है ?
सभी बिजली वितरण कंपनी ने अपना ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध करवाया है। यहाँ कोई भी बिजली उपभोक्ता अपना बिजली का बिल चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसके बारे में नहीं मालूम, जिसके कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम मोबाइल से बिजली बिल देखने की पूरी जानकारी आसान तरीके से बता रहे है। आप इसे ध्यान से पढ़िए।
बिजली बिल कैसे चेक करें मोबाइल से ?
स्टेप-1 बिजली बिल वेबसाइट को ओपन करें
मोबाइल में बिजली का बिल देखने के लिए सबसे पहले अपने बिजली वितरण कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। जैसे – छत्तीसगढ़ के लिए cspdcl.co.in वेबसाइट को ओपन करें। अन्य सभी राज्यों का वेबसाइट लिंक आपको नीचे मिल जायेगा।
स्टेप-2 Bill Payment Services विकल्प को चुनें
जैसे ही बिजली कंपनी की वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर आपको अलग – अलग सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा। हमें अपना बिजली बिल चेक करना है, इसलिए यहाँ Bill Payment Services विकल्प को चुनें। इसके बाद Online Bill Payment ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपना अकाउंट नंबर भरकर सबमिट करें
अब आपको अपने बिल अकाउंट नंबर भरकर सबमिट करना है। इसे अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग नाम से जाना जाता है। जैसे – BP number या account number या K number या CA number या Service Number या IVRS Number. ये आपको पुराने बिल में मिल जायेगा।
स्टेप-4 वेरिफिकेशन कोड वेरीफाई करें
इसके बाद स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने के लिए बोला जायेगा। यहाँ स्क्रीन पर दिए गए कोड को निर्धारित खाली बॉक्स में भरें और सबमिट कर दें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-5 मोबाइल में बिजली का बिल देखें
जैसे ही कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर उस माह का बिल डिटेल्स खुल जाएगी। यहाँ आप देख सकते है कि आपको कितना बिजली का बिल आया है और उस बिल को पटाने का आखिरी डेट क्या है। इस तरह आप आसानी से अपने मोबाइल से बिजली बिल देख सकते हो।
मोबाइल में बिजली बिल चेक करने का राज्यवार लिंक
ऊपर हमने एक राज्य का मोबाइल में बिजली का बिल कैसे देखें, इसकी जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी बता चुके है। नीचे टेबल में हमने राज्यों का नाम और बिल देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | बिजली का बिल देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | – |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | साउथ बिहार, नॉर्थ बिहार |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | यहाँ क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | – |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | यहाँ क्लिक करें |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश –
मोबाइल में बिजली का बिल देखने के लिए सबसे पहले बिजली डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद मेनू में बिजली बिल विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने बिल का अकाउंट नंबर भरकर एवं कॅप्टचा कोड एंटर करके सबमिट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर बिजली बिल की डिटेल्स खुल जाएगी। यहाँ आप अपना बिजली बिल चेक कर सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मोबाइल में बिजली बिल चेक करने के लिए आपको अपना कंस्यूमर नंबर पता होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास एक स्मार्टफोन यानि एंड्राइड मोबाइल होना चाहिए। फिर आप बहुत आसानी से अपने फोन के द्वारा ही बिजली बिल घर बैठे चेक कर सकेंगे।
मोबाइल से बिजली बिल जमा करने के लिए अपने मोबाइल में फोनपे या गूगल पे एप्प डाउनलोड करें। इसके बाद सर्विस लिस्ट में इलेक्ट्रिसिटी विकल्प को चुनें। फिर अपना कंस्यूमर नंबर भरकर सबमिट कीजिये। इसके बाद बिजली बिल दिखाई देगा। यहाँ पेमेंट विकल्प को सेलेक्ट करके मोबाइल से बिजली बिल जमा कर सकते है।
मोबाइल से बिजली बिल चेक करने के लिए उपभोक्ता नंबर या कंस्यूमर नंबर पता होना जरुरी है। अगर आपको नहीं मालूम तब आप किसी भी पुराने बिजली बिल में देख सकते है। अगर बिल नहीं हो तब आप हेल्पलाइन नंबर 1912 या बिजली ऑफिस में जाकर उपभोक्ता नंबर या कंस्यूमर नंबर पता कर सकते है।
मोबाइल में बिजली का बिल कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी बिजली उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल से बिजली बिल चेक कर पाएंगे। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या बिजली बिल से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
मोबाइल से बिजली का बिल चेक करने की जानकारी सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम बिजली बिल से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – bijlibillcheck.com धन्यवाद !
फोन पर मैसेज नहीं आता है बिल का
Bijli bil adhik aaraha h pichhe maha ke se
Bijli bil nahi aya isliye bijli bill check karne katarika
103049168 B 105 Tagore Garden extension Thana Rajouri Garden nikat Holi Child School kripya Mujhe bataen Mera bijali Bil kitne ka hai aur Mujhe online payment kis tarike se karni hai
Lite Bill check
Hamara bijli bill nahi aa raha hai
Mera Bil mere pass Nahin Aaya
Tu Kaise Main Mera Bil karunga
Bill Jada ana
Rajesh kumar new delhi jahagirpuri ke juggi me rahta hu mera bijli bil 25000 hai hmare pados me sabka bill maaf ho gya hai Mera kyse maaf hoga
Abki bar bill nhi aaya to hm bil bharna chata h to pass kita h chak karna h
उत्तर प्रदेश की बिजली कनेक्शन की लिस्ट नाम से कैसे निकाले